फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two bikes collided face to face, the condition of two is critical

Chandauli News: दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, दो की हालत गंभीर

Sat, 22 Apr 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided face to face, the condition of two is critical
अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव के समीप शनिवार की देर रात आमने सामने दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अलीनगर थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव निवासी राम सिंह यादव (50) पीडीडीयू नगर से अपने गांव जा रहा था। वही संघति गांव निवासी अफजाल (20) पीडीडीयू नगर आ रहा था। जैसे ही दोनों अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जीवन पुर गांव के समीप पहुंचे की आमने-सामने दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने राम सिंह यादव को मुगलसराय के निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।जबकि अफजाल को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed