फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two bikes collided directly, two died

तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराई, दो की मौत, एक जख्मी

Sun, 30 May 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided directly, two died
बबुरी । लेवा-इलिया मार्ग पर कुर्थिया गांव के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहाबगंज थानाक्षेत्र के भुसीकृत पुरवा गांव निवासी कालेंद्र (25) पुत्र चंद्रिका प्रजापति वाराणसी में मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह बाइक से वाराणसी जा रहा था। उसकी बाइक पर बबुरी थाने के धरदे गांव निवासी सोहन बिंद (58) पुत्र जगन्नाथ सवार थे। वहीं मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत सहजनी गांव निवासी इंद्रदेव (25) पुत्र कपिलदेव मौर्य बाइक से इलिया की तरफ जा रहे थे। दोनों बाइक तेज चला रहे थे। कुर्थिया गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कालेंद्र, इंद्रदेव और सोहन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना इंचार्ज सत्येंद्र विक्रम सिंह ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने इंद्रदेव और कालेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कालेंद्र की मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। वह बड़ी बहन के बाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। माता सीता देवी, पिता चंद्रिका, बहन सहित अन्य भाइयों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed