फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested with ten stolen batteries

Chandauli News: चोरी की दस बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with ten stolen batteries
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चंदासी स्थित बैटरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को बृहस्पतिवार की रात चंदासी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की दस बैटरी, एक तमंचा, कारतूस और रिंच बरामद किया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि चंदासी पुलिस चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश बृहस्पतिवार की रात पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान साढ़े बारह बजे सूचना मिलने पर उन्होंने चंदासी पावर हाउस के पास से दो लोगों को धर दबोचा। जांच में उनके पास से मोटरसाइकिल में लगने वाली दस बैटरी, एक तमंचा, कारतूस व रिंच बरामद हुआ। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सभी बैटरियां चोरी की हैं जिन्हें चंदासी स्थित एक शोरूम से चुराया गया था। आरोपियों की पहचान अंसारी मो. शाहिद निवासी वाजिद पुर पुराना बाजार भीटी थाना रामनगर व दुर्गेश वर्मा निवासी लेबर कालोनी रूपचंडी थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी के रूप में हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed