फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested with stolen jewelry and cash

तमंचा, कारतूस, गहने और नगदी के साथ दो चोर गिरफ्तार

Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen jewelry and cash
सकलडीहा/धीना। धीना थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के खजरा गांव के समीप से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास से 38 हजार नगदी सहित हजारों की गहने, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने चोरों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सकलडीहा सर्किल के धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव में पिछली 22 फरवरी की रात में रामअशीष चौबे के घर से हजारों के गहने सहित नगदी चोरी हो गई थी। पीड़ित ने धीना थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ अनिरूद्ध सिंह के निर्देश पर धीना एसओ अजीत सिंह ने सूचना पर खजरा गांव के समीप एक स्कूल के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी की गहने के साथ 38 हजार नगदी, एक 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि दो युवकों को चोरी के सामान, नगदी व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ धीना अजीत सिंह, एसआई सुग्रीव प्रसाद गुप्त, शिवबाबू यादव, सुधीर सिंह, आलोक सरोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed