फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested with illegal liquor of sixty lakhs

साठ लाख की अवैध शराब के साथ दो गिफ्तार

Wed, 04 Mar 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with illegal liquor of sixty lakhs
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने मंगलवार को दुलहीपुर इलाके में जयपुरिया स्कूल के समीप एक ट्रक से 60 लाख की अवैध शराब और बियर बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्कारों को भी पुलिस ने दबोच लिया। जो अवैध शराब हरियाणा से एक ट्रक में लोड करके झारखंड के राची जा रहे थे। लेकिन रास्ता भटने के चलते दुलहीपुर पहुंच गए। पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने तस्कारों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर पुलिस को मादक पदार्थो की बिक्री तथा तस्करी रोकने के लिए निर्देश दिया गया है। मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस दुलहीपुर स्थित जयपुरिया स्कूल के समीप एक ट्रक को रोककर जांच की। इस दौरान ट्रक में भूरी की बोरियों के बीच हरियाणा निर्मित 437 पेटी अवैध शराब और बियर बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग साठ लाख से अधिक है। बताया कि पुलिस ने मौके से असलम शेख निवासी मोहसिनपुरा थाना सेक्टर कोतवाली(एमपी) तथा अता निवासी मोहसिनपुरा थाना सेक्टर कोतवाली(एमपी) को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि अवैध शराब को लेकर झारखंड के राची जा रहे थे। लेकिन रास्ता भटकने के चलते दुलहीपुर पहुंच गए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शिवानंद मिश्रा, सत्येंद्र विक्रम सिंह, विपिन सिंह, मनोज तिवारी, प्रह्लाद सिंह, प्रेम सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, सागर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed