फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested with fish plate and 12 pendroll clips

फिस प्लेट और 12 पेंड्रॉल क्लिप के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with fish plate and 12 pendroll clips
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के जवानों ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर न्यू खराद घर डीजल शेड के समीप से दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से दो फिस प्लेट और 12 पेंड्रॉल क्लिप बरामद हुआ। दोनों का चालान कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पोस्ट के एसआई बालगंगाधर, एएसआई बीरेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी सुनील कुमार सिंह, अपराध सूचना शाखा के एएसआई मोहम्मद असलम खान, प्रधान आरक्षी पवन कुमार की टीम गस्त कर रही थी। इसी दौरान पीडीडीयू जंक्शन के पश्चिम छोर न्यु खरादघर के डीजल शेड के समीप दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों को पकड़ कर इनके पास के बोरे की तलाशी ली गई तो दो रेलवे का फिस प्लेट और 12 पेंड्रॉल क्लिप बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: वीरू और दिनेश कुमार निवासी धरना, कोतवाली मुगलसराय बताया। निरीक्षक ने बताया कि बरामद सामान को जब्त किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed