फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested with 171 liters of liquor from car

Chandauli News: कार से 171 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 171 liters of liquor from car
चंदौली। सकलडीहा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को नई बाजार पुलिस चौकी के पास लग्जरी कार से 171 लीटर शराब बरामद किया। वहीं कार छोड़कर भाग रहे दो तस्करों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बरामद शराब की कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर हरियाणा से कार में शराब लेकर बिहार जा रहे है। इसके बाद चतुर्भुजपुर बरठी रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस टीम लगाकर वाहनों की जांच शुरू कराई गई। कुछ देर बाद एक कार भोजापुर की तरफ से आती दिखी। वाहन को रोकने का इशारा किया गया लेकिन चालक गाड़ी को नई बाजार की ओर भगाने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर नई बाजार चौकी के पास घेराबंदी कर दी। दोनों तरफ से खुद को घिरा दोनों तस्कर कार छोड़कर खेतों में भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान बिहार के जहानाबाद निवासी संतोष और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उनकी कार से 171 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed