फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested including accused of raping a woman

Chandauli News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including accused of raping a woman
धीना। पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी और उसका साथ देने वाले तांत्रिक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने 22 जुलाई को घर की विवाहिता के गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने 9 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन पंजाब प्रांत के पटियाला में मिली। महिला व आरोपी की तलाश में पुलिस पटियाला तक गई पर उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद आरोपी के परिवार वालों पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि आरोपी महिला के साथ सोमवार को थाने पर हाजिर हो गया। यहां पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि गाजीपुर के जिले के करंडा निवासी रविंद्र बिंद से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी भी करना चाहती थी। मगर युवक शादी नहीं करना चाहता था। झाड़-फूंक के लिए वह पहले से धानापुर क्षेत्र कुसमी गांव निवासी तांत्रिक वीरेंद्र बिंद के पास जाया करती थी। वह 21 जुलाई को प्रेमी के साथ तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक और आरोपी ने पानी में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया था। इससे वह बेसुध हो गई थी। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के साथ तांत्रिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed