फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for defrauding someone of two lakh rupees by showing silver coin in chandauli

UP: चांदी की सिक्का दिखाकर दो लाख की ठगी...तीन गिरफ्तार; 1.5 लाख नकद-दो बाइक और 5 सिक्के हुए बरामद

Wed, 17 Dec 2025 07:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 07:51 PM IST
सार

Chandauli News: चंदाैली जिले की पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये संयुक्त रूप से प्लान बनाकर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
Two arrested for defrauding someone of two lakh rupees by showing  silver coin in chandauli
पुलिस की गिरफ्त में ठग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर के पास बुलाकर 28 नवंबर को धीरज मौर्य से 4 किलो चांदी का सिक्का देने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चकिया कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय तीन ठगों को पकड़ कर उनके पास से 1.5 लाख रुपये नकद, 5 सिक्के और दो बाइक बरामद की है। तीनों का चालान किया गया है।

विज्ञापन


चकिया कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ चकिया रघुराज ने बताया कि 28 नवंबर को धीरज मौर्य निवासी भेवर थाना पड़री मिर्जापुर ने शिकायत की थी कि उससे 4 किलो चांदी के सिक्के देने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम बुधवार को गश्त कर रही थी। इसी बीच भोर में छह बजे मंगरौर पुल के पास खंडहरनुमा कमरे में कुछ संदिग्ध लोग दिखे। उनको पकड़ कर पूछताछ की गई तो ठगी के मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पकड़े गए तीनों ने अपना नाम क्रमश: पिंटू गिरी निवासी खरौली, थाना चांद कैमूर बिहार, सोहन निवासी गयापुर, शहाबगंज और चंद्रदेव निवासी अतायस्तगंज शहाबगंज बताया। तीनों ने बताया कि हम पांच लोगों का एक संगठित गिरोह है। पिंटू गिरी ग्राहकों को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके अलग-अलग नाम बता कर सोना चांदी का व्यापारी बनते हैं, और बताते हैं कि मेरे पास काफी मात्रा में चांदी रखा है। 

चांदी के ढेर सिक्के औने-पौने दाम पर देने के नाम पर किसी स्थान पर बुलाकर नमूना दिखाते हैं। ग्राहक को पूर्ण विश्वास हो जाता है तो चांदी का सिक्का लेने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद संगठित हम लोग उसे सहुलियत के हिसाब से बुलाते हैं और पैसे लेकर कुछ ही देर में चांदी के सारे सिक्के देने की बात कह कर वहां से रफुचक्कर हो जाते हैं।

बीते 28 नवंबर को पिंटू तथा उसके अन्य साथी ग्राहक धीरज मोर्या के साथ चांदी का सिक्का देने के नाम पर 2 लाख की ठगी की थी। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मामले में शिवराज चौहान उर्फ रोहित और शिवचरन की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed