फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two accused of raping a teenage girl arrested

Chandauli News: किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused of raping a teenage girl arrested
नौगढ़। क्षेत्र के गहिला जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ कर बाकी आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, घटना के बाद से पीड़िता सहमी हुई है। शनिवार को नौगढ़ पुलिस ने किशोरी के विद्यालय में जाकर भी पूछताछ की।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को छात्रा कॉलेज से अपने सहपाठियों के साथ गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। वहां नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता निवासी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नौगढ़ पुलिस ने आशुतोष यादव, सुनील यादव, शिवम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जिला अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई। वहीं, पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद से छात्रा सहमी हुई है। पुलिस के सामने बयान देते समय वह घबरा रही थी, उसका गला भर आया लेकिन परिजन हौसला बढ़ाते रहे। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस किशोरी के विद्यालय से तीन छात्रों को भी पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed