फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   tv ac fridge not sold due to lockdown

टीवी, फ्रिज व एसी की नहीं हुई बिक्री, कारोबार को झटका

Wed, 27 May 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
tv ac fridge not sold due to lockdown
पीडीडीयू नगर। गर्मी शुरू होते ही टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर व पंखे समेत अन्य सामानों की जमकर बिक्री होती थी। लेकिन इस वर्ष 2020 में सीजन शुरू होते ही कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने से कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया। लॉकडाउन में लगन के बावजूद शादियां नहीं होने से बिक्री औंधे मुंह गिर गई। इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि दो महीने के भीतर जिलेभर में साठ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

हर वर्ष होली के बीतते ही टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर व पंखे समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री शुरू हो जाती है। वहीं लगन में इस कारोबारियों के पास फुर्सत तक नहीं होती है। जबकि इस बार वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण 25 मार्च से लॉकडाउन ऐसा लगा कि इलेक्ट्रानिक कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कारोबार ही बैठ गया। जिलेभर में लगभग छोटे- बड़े लगभग 150 दुकानदार है जो कि इलेक्ट्रानिक्स का कारोबार करते है। व्यापारियों ने बताया कि सीजन में प्रत्येक व्यापारी लगभग 70 हजार रुपये प्रतिदिन की बिक्री करता है लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरे दो महिने कारोबार ठप रहा। इलेक्ट्रानिक कारोबारी संता सिंह राजन ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन ही दुकानें खुल रही है। इस वक्त सामान्य दिनों की अपेक्षा सिर्फ बीस से पचीस प्रतिशत का कारोबार ही हो रहा है। व्यवसायी राहुल जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। कहा कि सीजन को देखते ही माल तो मंगवा लिया गया था लेकिन बिक्री नहीं होने से परेशानी हो रही है। व्यवसायी केशव राय ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दुुकानेें खोलने की छूट तो दी गई है लेेेकिन बाजार में ग्राहक नहीं होने से दुकानदारी ठप है। व्यवसायी वाकिफ अंसारी ने कहा कि गर्मी के सीजन का माल गोदामों में पड़ा हुआ है लेकिन उस हिसाब से ग्राहक नहीं होने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed