{"_id":"660f089b906e18a06e079d74","slug":"turned-the-tree-into-a-pole-sent-11-thousand-volt-current-through-it-chandauli-news-c-189-1-svns1010-112813-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेड़ को ही बना दिया पोल, दौड़ा दी 11 हजार वोल्ट का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेड़ को ही बना दिया पोल, दौड़ा दी 11 हजार वोल्ट का करंट
विज्ञापन
नौगढ़। चंदौली के पर्वतीय क्षेत्र नौगढ़ में बिजली व्यवस्था विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। विभाग की लापरवाही की बानगी देखनी हो तो नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर चले जाइए। यहां विभाग ने गजब का जुगाड़ लगाया है। पेड़ को ही पोल बनाकर उससे इंसुलेटर के सहारे 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से कभी भी खतरनाक हो सकती है।
बिजली निगम के पास खभों की कमी हो गई है जिसके कारण उसे पेड़ों को पोल के रूप में इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर देखा जा सकता है। जहां विभाग द्वारा पेड़ों पर इंसुलेटर लगाकर 11 हजार वोल्ट का तार दौड़ा दिया गया है। विकास क्षेत्र के नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप सड़क के किनारे बिजली निगम के अधिकारियों ने बिना पोल के ही इमली के सूखे पेड़ पर इंसुलेटर फंसाकर लाइन खिंच दी है। पिछले एक साल से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में दुर्घटना का डर बना हुआ है। बताया जा रहा है की बारिश के दौरान अक्सर पेड़ में करंट उतर जाता है। गांव के लोग अपने पशुओं को चराने के लिए ले आते हैं। खंभा लगाने के लिए बस्ती के लोगों द्वारा कई बार बिजली निगम से कहा गया , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद
कोट--
इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराकर सही कराया जाएगा। -अमित त्रिपाठी,एसडीओ, नौगढ़
-- -- -- --
रिपोर्ट-- अशोक जायसवाल

कोट

रिपोर्ट