{"_id":"595016944f1c1b555f8b4583","slug":"tunnel-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी नाली बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी नाली बनी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के चौड़ीकरण में लगी निर्माण एजेंसी की ओर से पूरे नगर में नाली निर्माण के लिए खुदाई कर उसे छोड़ दिया गया है। बरसात के चलते कच्ची नाली पूरी तरह भर गई है। वहीं मलबा सड़क पर होने के कारण सर्विस रोड पर फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है। यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी ने जून तक पूरे नगर में चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन काम अभी तक अधूरा है। डीएम के निर्देशों के बाद भी नगर में हाईवे चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। हाईवे के उत्तरी दिशा में चौड़ीकरण का कार्य आधा ही हुआ है जबकि दक्षिण की तरफ नाली निर्माण के लिए खोदाई कर उसे छोड़ दिया गया है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश इस बात को लेकर है कि नाली का निर्माण शुरू नहीं किया गया है जबकि बरसात शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि जब निर्माण करना नहीं था तो खोदाई किसलिए कराई गई। नाली खोदाई के चलते प्रतिष्ठानों तक आने-जाने की जगह ही नहीं बची है। निर्माण एसेंजी एक काम पूरा नहीं कर रही है तब तक दूसरा काम शुरू कर दे रही है। इस बाबत एसडीएम सदर अरविंद द्विवेदी का कहना है कि जून के अंत तक नगर में चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दक्षिण पटरी में दो से तीन दिनों में नाली बन जाएगी। वहीं उत्तर पटरी में भी पहले नाली निर्माण पर जोर दिया जा रहा है ताकि बरसात होने से पहले इसे भी पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन