{"_id":"455c4629d5814c6046e20e486d6321f4","slug":"tug-of-war-to-defeat-the-administration-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकशी में प्रशासन की हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकशी में प्रशासन की हार
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘चंदौली महोत्सव’ के दूसरे दिन शनिवार को खेल विभाग की ओर से महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर जिला प्रशासन और पत्रकार बंधुओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता हुई।
रोमांचक मुकाबले में पत्रकारों की टीम ने एसपी की अगुवाई वाली प्रशासन की टीम को मात दी। दर्शकों की जिज्ञासा को देखते हुए दो मैत्रीपूर्ण मैच भी हुए, जिसमें प्रशासन ने बाजी मारी। हालांकि डीएम ने मुकाबले को ड्रा घोषित कर दिया। प्रतियोगिता के मद्देनजर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। दोपहर डेढ़ बजे डीएम एनके सिंह न टॉस कराया।
टॉस पत्रकारों ने जीता और अपनी साइड का चयन किया। दर्शकों की भारी समर्थन के बीच रस्साकशी मैच शुरू हुआ। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद पत्रकारों ने जोरदार वापसी करते हुए पूरे दमखम के साथ प्रशासन की टीम को शिकस्त दी। मुख्य मुकाबला समाप्त होने के बाद दो मैत्रीपूर्ण मुकाबले खेले गए, जिसमें प्रशासन ने बाजी मारी और अंत में डीएम ने मुकाबले को ड्रा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, शमशाद, सुजीत , अभिलाष, अश्विनी, आशुतोष, ओंकार आदि रहे। दूसरी ओर कबड्डी के सेमीफाइनल में बर्थरा खुर्द का मुकाबला बरहनी तथा दूसरे सेमीफाइनल में पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय कालेज और चतुरीपुर के बीच होगा। बालिका वर्ग में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज व बरहनी की टीम के बीच मैच होगा। खंडवारी देवी कालेज ए की टीम ने मझवार को हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है।