फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tube cutter will be constructed with nine crores, the cut of Ganga will stop

गंगा कटान रोकने के लिए 8.99 करोड़ में होगा टेक्सटाइल ट्यूब कटर का निर्माण

Sat, 07 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tube cutter will be constructed with nine crores, the cut of Ganga will stop
पीडीडीयू नगर/दुलहीपुर। बाढ़ के समय गंगा कटान से परेशान तटवर्ती गांव के लोगों के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है। गंगा के कटान को रोकने के लिए 8.99 करोड़ से गंगा के दाहिने 1900 मीटर तट पर जियो टेक्सटाइल ट्यूब कटर का निर्माण होगा। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार की देर शाम इसका शिलान्यास भी कर दिया। छह महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

हर वर्ष बाढ़ के दौरान नियामताबाद ब्लॉक के कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मौजा सुल्तानीपुर, शकूराबाद और कुंडाकला पंप कैनाल तक सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा में समा जाती थी। यह समस्या 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से थी। 2021 के बाढ़ में कटान से कुंडा खुर्द गांव की मुख्य सड़क, मंदिर और पीपल का पेड़ भी गंगा में समा गया था। कटान अब बस्ती की ओर बढ़ रहा था। इसको लेकर गांव के लोगों ने कई बार जिलाधिकारी, सांसद, विधायक से शिकायत की पर समस्या का समाधान नहीं हो सका था। गांव के बुजुर्गों की माने तो कटान से अभी तक आधा गांव गंगा में समा चुका है। 2021 में हुए भीषण कटान के बाद मौके पर स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वादा किया था कि जल्द ही इसका समाधान होगा। आखिरकार शुक्रवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने इसका शिलान्यास कर दिया। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी है। कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग 8.99 करोड़ रुपये से गंगा कटान को रोकने के लिए जियो टेक्साइल ट्यूब कटर का निर्माण कार्य कराएगा। निर्माण कार्य इस वर्ष बाढ़ आने से पूर्व यानि 22 अक्टूबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। शिलान्यास के मौके पर कुंडा खुर्द के प्रधान भईयालाल यादव, कुंडा कला के प्रधान अनिल चौहान, पूर्व जिपं सदस्य याहीया खान बब्बन, लालता प्रजापति, मुखराम निषाद, राजनाथ यादव, विभाग के एई राजेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, बृजेश प्रजापति, सुशील कुमार, राजेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कटान के समाधान से लगभग 6500 लोगों के जान माल की सुरक्षा होगी। गांव से गुजर रही एचटी लाइन और कुंडाकला पंप कैनाल के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में हो रहे कटान को नियंत्रित किया जा सकेगा। प्राथमिक विद्यालय, कुंडाकला, 22 पक्के मकानों, 26 कच्चे मकानों और गांव के पक्के संपर्क मार्ग को कटान से बचाया जा सकेगा। करीब 19 हेक्टयर कृषि योग्य भूमि की सुरक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा कटान से काफी दिनों से लोग परेशान थे। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए और उनके निस्तारण के लिए इस कार्य का शिलान्यास हुआ है। छह महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। लोगों की जानमाल की सुरक्षा के साथ कृषि योग्य भूमि का भी बचाव होगा।-रमेश जायसवाल, विधायक, मुगलसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed