फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   TTE recovered three thousand rupees for not showing original copy of Aadhaar card

आधार कार्ड की मूल प्रति न दिखाने पर टीटीई ने वसूले तीन हजार रुपये

Sun, 09 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
TTE recovered three thousand rupees for not showing original copy of Aadhaar card
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह टिकट होने के बावजूद यात्रियों से आधार कार्ड की मूल प्रति न दिखाने पर टीटीई ने तीन हजार रुपये वसूल लिए। पैसे लेने के बाद बिना जुर्माना की रसीद दिए ही यात्रियों को धमका कर भगा दिया। यात्री के परिचित ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है। इसके बाद से टिकट चेकिंग स्टाफ में खलबली मची हुई है। वाराणसी के चोलापुर निवासी शशिकांत उर्फ रामू गुप्ता, अभिषेक चौहान दो अन्य लोगों केे साथ गुवाहाटी में काम करते हैं। ओसोम में कोरोना कर्फ्यू लगने की वजह से काम बंद हुआ तो चारों ने कामाख्या आनंद विहार ट्रेन में गुवाहाटी से पीडीडीयू जंक्शन तक के लिए स्लीपर कोच में रिजर्वेशन कराया। चारों ट्रेन को स्लीपर कोच संख्या एस -5 के सीट संख्या 27, 28, 29 और 30 पर सवार होकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन सुबह साढे दस बजे प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। चारो के नीचे उतरते ही टिकट चेकिंग स्टाफ ने टिकट मांगा। चारो ने रिजर्व टिकट दिखाया तो उनसे आधार कार्ड मांगा। इस पर शशिकांत और अभिषेक चौहान ने मोबाइल में आधार कार्ड दिखाया। इस पर टीटीई अन्य यात्रियों के साथ इन्हें पकड़ कर प्लेटफार्म संख्या दो स्थित ऑफिस में ले आए और पैसे की मांग करने लगे। चेताया कि आधार कार्ड की मूल प्रति पास न होने की वजह से उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस पर शशिकांत ने घर से आधार कार्ड मंगाने की बात कही लेकिन वे नहीं माने और कहा कि तीन हजार रुपये देने पर दोनों को छोड़ देंगे। इस पर शशिकांत ने तीन हजार रुपये दे दिए। इस पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने बिना जुर्माने की रसीद दिए दोनों को वहां से भाग जाने को कहा। बाहर निकल कर दोनों परिचितों केे पूरी बात बताई। इस पर वाराणसी निवासी रवि सिंह राजपूत ने रेल मंत्री पियूष गोयल को ट्वीट कर इसकी शिकायत की। इस संबंध में सीआईटी प्रशासन जमाल अफरोज ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed