फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trying to establish a monarchy in the country - Rakesh Tikait

देश में राजतंत्र स्थापित करने की कोशिश -राकेश टिकैत

Fri, 09 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Trying to establish a monarchy in the country - Rakesh Tikait
इलिया। केंद्र में भाजपा की नहीं बल्कि मोदी की सरकार है। यहां सभी फैसले अकेले मोदी लेते हैं। इस तरह देश में लोकतंत्र की जगह राजतंत्र को स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। इसी वजह से किसानों के हित के फैसले नहीं लिए जा रहे हैं। ये बातें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भिटिया गांव के शिव मंदिर पर किसान विकास मंच के स्थापिना दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाई गई किसान महापंचायत में कहीं। नए कृषि कानूनों पर राकेश टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन जो कानून लाए हैं। वह किसानों को बर्बाद करने वाला है।बिहार का हवाला देते हुए कहा कि जो हालात बिहार के हैं उसे सुधारने में 10 साल लगेंगे। यहां की मंडियों में घास उगे हुए हैं जो लूट का सैंपल है। कहा कि देश की स्थिति राजतंत्र जैसी हो गई है। लोकतंत्र के बाद देश में भूख का व्यापार होगा। कहा कि किसानों को अनाज का जो पैसा मिलता है तो वह 20 जगहों पर जाता है। उससे किसान ही नहीं मजदूर और छोटे व्यापारी भी लाभान्वित होते हैं। कहा कि एमएसपी पर कानून न होने से किसानों को 500 से एक हजार रुपये प्रति कुंतल अनाज बेचना पड़ रहा है। 26 जनवरी को लाल किले पर ध्वज फहराने का षड़यंत्र किया गया, ताकि किसान आंदोलन को कमजोर किया जाए। इस मामले में किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि इसका अधिकार सरकार के पास है ही नहीं। लाल किले को सरकार पहले ही डालमिया को बेच चुकी है। ऐसे में डालमिया को मुकदमा कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसान, मजदूर , दलित, शोषित और छोटे व्यापारियों की है। अगर यह लड़ाई कमजोर होगी तो शोषण होता रहेगा। इसके पूर्व आयोजक मंडल की ओर से राकेश टिकैत को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, राजवीर सिंह जादौन, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मण मौर्य, प्रह्लाद सिंह, किसान विकास मंच के संयोजक रामअवध सिंह, अफलातून देसाई, बाबूलाल मानव, रामअवतार सिंह, अनूप सिंह कौशिक, शैलेश मौर्या, रमाशंकर सरकार, हिमांशु, रमेश सिंह, नीरज रहे। अध्यक्षता रामअनंत पांडेय ने और संचालन सुरेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed