{"_id":"68a778d9236fa48f070382c1","slug":"trucks-loaded-with-coal-are-standing-on-the-road-causing-traffic-jam-chandauli-news-c-189-1-svns1013-135361-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर खड़े होते हैं कोयला लदे ट्रक, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर खड़े होते हैं कोयला लदे ट्रक, लग रहा जाम
विज्ञापन
दुलहीपुर के चंदासी में लगी ट्रकों की कतार। संवाद
दुलहीपुर। एशिया की सबसे बड़ी चंदासी कोल मंडी में पार्किंग स्थल न होने से आए दिन जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। रोजाना यहां से 1200 से अधिक कोयला लदे ट्रक गुजरते हैं, लेकिन वाहन स्टैंड की कोई व्यवस्था न होने से ट्रक चालक सड़क और सर्विस रोड को ही पार्किंग बना देते हैं। नतीजतन, पड़ाव से लेकर चंदासी तक का करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर आए दिन जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। चंदासी कोल मंडी देश ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मंडियों में गिनी जाती है। यहां से सरकार को हर साल भारी राजस्व मिलता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति शून्य है।
पार्किंग स्थल का न होना सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। चंदासी कोल मंडी में ट्रकों का आवागमन रात से ही शुरू हो जाता है। अधिकांश ट्रक रातभर मंडी व आसपास की सड़कों पर खड़े रहते हैं। सुबह कोयला लादकर ये ट्रक आगे बढ़ते हैं। पहले फोरलेन सड़क पर ही ट्रक खड़े रहते थे, लेकिन अब सिक्सलेन सड़क बनने के बाद चालक सर्विस रोड पर कब्जा कर लेते हैं।
पड़ाव से चंदासी तक सर्विस रोड पर रोजाना 700 से अधिक ट्रक खड़े रहते हैं। इनमें से करीब 400 ट्रक मंडी के आसपास खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा मुख्य सिक्सलेन सड़क पर भी 200 से ज्यादा ट्रक पार्क कर दिए जाते हैं। हालात यह है कि डिवाइडर के बीच भी 50 से ज्यादा ट्रक कतार