फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck stuck in the pit jammed for two hours

गड्ढे में ट्रक फंसने से दो घंटे लगा भीषण जाम, लोग हुए परेशान

Thu, 12 Nov 2020 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck in the pit jammed for two hours
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर बाजार में बुधवार की भोर में करीब पांच बजे सकलडीहा-मारूफपुर मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे में ट्रक फंस गया। इससे सकलडीहा से मारूफपुर तक आठ किलोमीटर लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोग किसी तरह संपर्क मार्गों के रास्ते गंतव्य को जा सके। जाम की सूचना पर पहुंचे मारूफपुर चौकी इंचार्ज प्रशान्त कुमार ने जेसीबी मंगाकर गड्ढे में फंसे ट्रक को बाहर निकलवाया। इसके बाद सुबह सात बजे जाम छूटा, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुके सकलडीहा-मारूफपुर मार्ग पर बने गड्ढों में आए दिन ट्रक या भारी वाहन फंस जाते हैं। इससे घंटो जाम लग जाता है और आम राहगीर को दिक्कतों का सामना करना पडता है। सुबह पांच बजे के लगभग इस मुख्य मार्ग पर मारूफपुर के पास गड्ढे व कीचड़ में एक ट्रक फंस गया। इससे सकलडीहा से मारूफपुर तक भीषण जाम लग लग गया। लोग जाम मे फंस कर बिलबिला उठे। दो पहिया वाहन के चालक किसी तरह संपर्क मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जा सके। वहीं चार पहिया वाहनों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंचे मारूफपुर चौकी प्रभारी ने जेसीबी मंगाकर फंसे ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा करवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ। इस कवायद में सुबह के सात बज गए।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। दीपावली पर्व के पूर्व बाजार में वाहनों की अधिकता से बुधवार को सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। इससे वाहनों के पहिए धीमी रफ्तार से चले। शाम को कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर जाम छुड़ाने उतरे, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के 10 बजे से जीटी रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। लगभग एक घंटे के बाद सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जीटी रोड की दोनों पटरियों पर वाहनों की कतार लग गई। कई जगहों पर वाहनों के तीन से चार लेन बना लिए जाने से समस्या गंभीर हो गई। जाम छुड़ाने में यातायात कर्मियों को काफी पसीना बहाना पड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। दीपावली पर्व के कारण बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जीटी रोड के किनारे बाजार होने की वजह से खरीदार सड़क पर ही अपने वाहन खड़ा र्कदेते हैं। ऐसे में बस या किसी बड़े वाहन के आ जाने से जाम लग जाता है। जाम से बचकर निकलने के लिए छोटे चार पहिया व सवारी ढ़ोने वाले वाहनों के चालक एक के बाद एक कई लेन बना लेते हैं। इससे जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। शाम तक जाम के यथावत रहने पर कोतवाल एनएन सिंह भारी फोर्स के साथ सड़क पर उतरे। पुलिसकमियों ने सड़क पर डंडा पटककर वाहनों को एक कतार में किया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
रिपोर्ट- छोटेलाल पांडेय व धनंजय
संपादन- धनंजय
बाइट- 2435
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed