फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck stuck in a pothole on the road, jammed for three hours

सड़क पर बने गड्ढे में फंसा ट्रक, तीन घंटे लगा रहा भीषण जाम

Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck in a pothole on the road, jammed for three hours
कंदवा। क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब आवरलोड बालू लदे ट्रक का पिछला पहिया सड़क पर बने गड्ढे में धंस गया। इससे करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे भीषण गर्मी व उमस से काफी परेशानी हुई। बाद में क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क से हटाने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड बालू व गिट्टी लदे ट्रकों व ट्रैक्टरों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। इससे सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। तीन माह के भीतर हुए दुर्घटनाओं में दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो करीब आधा दर्जन लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं। मंगलवार की दोपहर अमड़ा गांव के समीप बालू लदे ट्रक का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में फंस जाने से तीन घंटे से ज्यादा समय तक सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सवारी गाड़ियों में बैठे लोग उमस और गर्मी से बेहाल नजर
विज्ञापन

कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए ओवरलोड बालू लदे ट्रक आखिर अमड़ा कैसे पहुंच रहे हैं, यह क्षेत्रीय लोगों के लिए यक्ष प्रश्न बनकर रह गया है। अमड़ा में पुलिस की नाक के नीचे राजमार्ग के किनारे और हरिपुर स्थित एक गैस एजेंसी के पास कुछ लोगों द्वारा खुलेआम बालू का अवैध भंडारण कर व्यापार किया जा रहा है। इससे प्राय: मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है जिसको लेकर लोगों मे रोष व्याप्त है। वहीं अमड़ा में पुलिस की पिकेट से चंद कदम की दूरी पर मार्ग के किनारे ही बालू का अवैध भंडारण कर व्यापार किया जा रहा है। दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, ओवरलोड बालू लदे ट्रक आते रहते हैं। ट्रकों से बालू खाली करने के दौरान मार्ग पर यातायात भी बाधित हो जाता है। बावजूद स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से ओवरलोड बालू लदे वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed