{"_id":"5faae6ad8ebc3e9bb80ba514","slug":"truck-entered-into-no-entry-halted-broken-wire-supply-chandauli-news-vns5577136171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से बिजली का तार टूटा, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से बिजली का तार टूटा, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर मुगलचक गांव के समीप मंगलवार की दोपहर में नो इंट्री में घुसे ट्रक से फंस कर 440 वोल्ट का तार टूट गया। इससे अलीनगर इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज होकर क्षेत्रीय लोगों ने अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जाम लगा दिया। नो इंट्री में ट्रक के घुसने से लोगों में नाराजगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जल्द ही तार जोड़कर बिजली आपूर्ति का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
अलीनगर सकलडीहा रोड पर सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री है। बावजूद इसके इस मार्ग पर दिन में भी ट्रक पहुंच जा रहे हैं। मंगलवार को दोपहर में 12 बजे अलीनगर की ओर से सकलडीहा के लिए एक ट्रक घुस गया। मुगलचक के समीप सड़क के ऊपर से गुजरा 440 वोल्ट का तार ट्रक में फंसकर टूट गया। इससे अलीनगर इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नो एंट्री के बावजूद सड़क पर ट्रक के घुसने से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे सूचना पाकर अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बिजली विभाग के जेई ने तार जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। जाम लगाने वालों में गुड्डू सिंह, डॉ. उमेशदत्त पांडेय, शंकर तिवारी रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1200