फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck driver arrested for smuggling Punjab liquor to Bihar by hiding it in sacks of potatoes.

Chandauli News: आलू की बोरियों में छिपाकर बिहार ले जा रहा था पंजाब की शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested for smuggling Punjab liquor to Bihar by hiding it in sacks of potatoes.
मुगलसराय थाने की पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बुधवार को ट्रक से आलू की बोरियों में छिपाकर रखी गई लगभग 8222.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से बरामद शराब की कीमत लगभग 2. 31 करोड़ रुपये आंकी गई है। शराब तस्करी के आरोप में बक्सीनगर, जम्मू निवासी मो. जबीर (50 ) को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
एसपी आकाश पटेल ने बुधवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। बताया कि पंजाब से शराब की खेप को ट्रक में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। मंगलवार की देर रात मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को तेजी से भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
तलाशी के दौरान ट्रक में लदी आलू की बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गई 925 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी पेटियों पर फाॅर सेल इन पंजाब ओनली अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब केवल पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत थी जिसे अवैध रूप से बिहार पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुगलसराय थाने में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पंजाब से शराब की खेप बिहार पहुंचाने का काम सौंपा गया था। बिहार में तय स्थान पर शराब पहुंचाने पर उसे अतिरिक्त रकम मिलने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed