फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck crushed woman on road dragged bike and husband

चंदौली में रफ्तार का कहरः ट्रक ने महिला को रौंदा, बाइक और पति को 500 मीटर तक घसीटता गया; ऐसे रूका वाहन फिर

Thu, 23 May 2024 11:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 May 2024 11:15 PM IST
सार

Chandauli News: हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Truck crushed woman on road dragged bike and husband
चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर गांव के पास हाइवे पर गुरुवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका पति घायल हो गया। दोनों विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बिहार राज्य के कैमूर निवासी सीताराम (53) अपनी पत्नी कृष्णा (50) के साथ बाइक से गुरुवार को मिर्ज़ापुर के विंध्याचल दर्शन करने गए थे।

रात 9 बजे के करीब वापसी के समय हाईवे पर बगही के समीप चंदौली की तरफ़ से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे कृष्णा की मौक़े पर मौत हो गई। वहीं मोटेसाइकिल ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। संयोग अच्छा था कि बाइक गिरी नहीं। सिताराम उसी पर बैठे रहे और ट्रक ड्राइवर अनजाने में उन्हें लगभग 500 मीटर आगे तक ले गया।
विज्ञापन


दूसरे ट्रक वाले ने उसको बताया कि तुम्हारी गाड़ी में एक गाड़ी फंसी है तो ट्रक ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोका। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच बाइक को ट्रक से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रक और ड्राइवर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed