{"_id":"645a984bffac49c8a8083577","slug":"troubled-by-separation-from-wife-young-man-drowns-in-pond-dies-chandauli-news-c-20-1-196684-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पत्नी से अलगाव से परेशान युवक तालाब में डूबा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पत्नी से अलगाव से परेशान युवक तालाब में डूबा,मौत
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। चंदौली सदर कोतवाली के डेवढिल गांव के बिंद बस्ती में मंगलवार की शाम तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक का दो दिन पहले पंचायत के बाद पत्नी से अलगाव हुआ था। इसके बाद से युवक परेशान चल रहा था।
डेवढिल गांव निवासी राकेश यादव (22) मंगलवार की शाम घर के समीप ही स्थित तालाब में स्नान करने गया था। इसी बीच वह डूबने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने क लिए तालाब में कूदे। अथक प्रयास के बाद राकेश को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचानामा करके बाद में ग्रामीणों की सहमति के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार राकेश मानसिक रूप से बीमार था। इसी कारण दो दिन पहले ही गांव में हुई पंचायत के बाद पत्नी से अलगाव हुआ था।इसके बाद से राकेश परेशान चल रहा था।
शादी के घर में छाया मातम
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के डेवढिल गांव में तालाब में डूबने से राकेश बिंद की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मंगलवार को राकेश के चाचा की लड़की की शादी थी। ऐसे में शादी समारोह की खुशियां भी मातम में बदल गई। एक तरफ शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी और दूसरी तरफ बरात के आगमन की तैयारी चल रही थी।