फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble with jamming

जाम लगने से लोगों को हुई परेशानी

Mon, 10 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trouble with jamming
सैयदराजा। नौबतपुर कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल के दक्षिणी लेन पर दूसरे दिन रविवार को भी पिचिंग के कार्य चला। जिसके चलते दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। उत्तरी लेन से ही वाहनों के आवागमन के चलते सैयदराजा से लीलापुर तक और बिहार की तरफ ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। जिससे आसपास के गांवों के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। यह दिक्कत दो दिन तक अभी रहेगी। मंगलवार की शाम तक आवागमन सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी पर बने पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद नदी पर पुल के दोनों तरफ अस्थाई पुल का निर्माण किया गया जिसके दक्षिणी लेन के पिचिंग का कार्य अधूरा था। जिसे पूर्ण करने के लिए शनिवार से काम शुरू किया गया है। इसके चलते एक ही लेन से वाहनों को नियमित अंतराल के बाद बारी-बारी से छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जाम लग रहा है। इससे नौबतपुर, लीलापुर, सैयदराजा, चंदौली और अलीनगर तक वाहनों को रोका जा रहा है। ऐसे ही कर्मनाशा से मोहनिया तक वाहनों को रोक रोककर छोड़ा जा रहा है जिसके चलते जाम लग रहा है। एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम तक दक्षिणी लेन चालू कर दिया जाएगा। दक्षिणी लेन पर पिचिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ताकि समय पर काम पूरा हो जाए। जब उत्तरी और दक्षिणी दोनों लेन चालू हो जाएगी तब जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed