{"_id":"5755d7dd4f1c1bc03e9c562d","slug":"trip-out-before-the-urn-of-sacrifice","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ के पूर्व निकाली कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ के पूर्व निकाली कलश यात्रा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पांडेयपुर करारी गांव में सोमवार की सुबह सीताराम नाम महायज्ञ का शु्भारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा सुबह साढ़े छह बजे गांव स्थित यज्ञ मंडप से शुरू हुई। कलश यात्रा पांडेयपुर करारी और अरंगी गावों का भ्रमण करते हुए जमानियां गंगा घाट पहुंची। गंगा जल लेकर यज्ञ पहुंचकर समाप्त हुई। डीजे बैंडबाजे और भक्तिगीतों पर महिलाएं, बच्चे और पुरूष झूमते हुए चल रहे थे।
पांडेयपुर करारी गांव में सोमवार की सुबह सीताराम का जयकारा लगता रहा। पीले वस्त्र धारण किए 151 कन्याओं और महिलाएं कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और भक्ति की अलख जगाई। श्रीनारायण पांडेय और महंत राघवजी महाराज के निर्देशन में नौकुंडीय सीताराम महायज्ञ के दौरान कलश यात्रा निकाली गई थी। सबसे पहले सुबह गांव की 151 कन्याओं और महिलाओं ने नए परिधान धारण कर 151 कलश के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके बाद गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा के साथ यज्ञ समिति के लोग भी चल रहे थे। यज्ञ के आचार्य राघव जी महाराज ने बताया कि मंगलवार को अरणी मंथन कार्यक्रम होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान वंशनारायण यादव, धनंजय सिंह, जवाहिर तिवारी, नार पांडेय, सिंहासन तिवारी, रूबी, प्रियंका, मैनेजर तिवारी, कांता मौर्या आदि उपस्थित रहे।