फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tricolor was unfurled

फहराया गया तिरंगा

Sat, 28 Jan 2017 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tricolor was unfurled
परेड की सलामी लेते डीएम और एसपी।
देश का 68वां गणतंत्र दिवस सरकारी कार्यालयों पर धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद गोष्ठियों में देश के संविधान को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को भी याद किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय के मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बाकले प्रमोदशाला मैदान में ध्वजारोहण किया। इस दौरान आरपीएफ के जवानों के परेड की सलामी ली। डीआरएम ने पूरे वर्ष मंडल में हुए विकास कार्यों को गिनाया और बताया कि देश के विकास में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में एनसीसी, स्काउट गाइड की ओर से परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी तरह रेलवे के सभी विभागों में ध्वजारोहण किया गया। नगर में नगर पालिका कार्यालय और नगर पालिका इंटर कालेज में नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास की योजनाएं बतायी और विकास का वादा किया। इस दौरान एनसीसी और स्काउट गाइड के स्काउटों ने परेड किया तो स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, ईओ धर्मराज सिंह यादव, प्रधानाचार्य डॉ.महेन्द्रनाथ पांडेय आदि रहे। भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन की ओर से नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में देश की आजादी और संविधान बनाने और वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। इस मौके पर राजेन्द्र राम, अशोक सिंह, शिवचंद कुमार, देवनरायन, बृजमोहन, रामलच्छन, एएन भारती, पीबी सिन्हा, जीके सिंह आदि रहे। इसी तरह रेलवे के सभी यूनियन कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। शहर कांग्रेस की ओर से काली महाल स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। यंग लायर्स सोसायटी के काली महाल स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष खालिद वकार आबिद व प्रभाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुुसार तहसील सभागार में एसडीएम जितेन्द्र  कुशवाहा, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर अधीक्षक डॉ.आरबी सरन,एफसीआई केंद्र पर  विपणन अधिकारी विकास सिंह, कोतवाली में कोतवाल संजय सिंह, बाल विकास परियोजना  कार्यालय पर सीडीपीओ शंकुतला श्रीवास्तव, नईबाजार चौकी पर चौकी इंचार्ज  राधेश्याम सरोज,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति परिसर में तहसीलदार  नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया। धानापुर संवाददाता के अनुसार क़स्बा स्थित शहीद पार्क में एसडीएम जितेंद्र कुशवाहा ने ब्लाक  मुख्यालय पर सुशील कुमार मिश्रा ने, थाना परिसर में सुरेश यादव ने झंडारोहण किया। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय काली जी के पोखरे और एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव ने,  मुंसिफ कोर्ट पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट  विराट शिरोमणि, तहसील में तहसीलदार राकेश सिंह, बार भवन में बार अध्यक्ष  नारायण दास, आदित्य पुस्तकालय में अध्यक्ष ओमकार नाथ मौर्या, कोतवाली में कोतवाल अतुल नारायण सिंह, ब्लाक कार्यालय में प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष रीता  चैबे, विद्युत उपकेन्द्र पर उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह, सहकारी समिति पर अध्यक्ष मंगला प्रसाद राय ने ध्वजारोहण किया। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक सोनहुल पर प्रबंधक मोहम्मद आजाद, शिकारगंज चौकी पर प्रभारी सुरेष सिंह ने। विद्युत उपकेन्द्र जागेश्वरनाथ में एसएसओ रविंद्र नाथ दुबे ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed