फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tricolor hoisted with pride, songs of freedom echoed

Chandauli News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे आजादी के तराने

Sat, 17 Aug 2024 05:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, songs of freedom echoed
पीडीडीय नगर। देश के आजादी की 78वीं वर्षगांठ पूरे जिले में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाई गई। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया गया। वहीं, युवाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश प्रेम का जज्बा दिखाया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

चंदौली जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वहीं, मुख्य आयोजन बरहनी ब्लॉक के मरुई गांव में हुआ। यहां मंत्री अनिल राजभर और जिलाधिकारी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट विराग पांडेय, अविनाश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने न्यायालय भवन पर ध्वजारोहण किया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सरिता सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह के साथ जिला पंचायत कार्यालय पर तिरंगा फहराया। डेमोक्रेटिक बार में अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह और जन्मेजय सिंह, सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष राकेश रतन तिवारी अजय मौर्या ने झंडोत्तोलन किया। वहीं, पुलिस लाइन में एसपी आदित्य लांग्हे ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, कांग्रेस कार्यालय पर धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा कार्यालय पर काशीनाथ सिंह और बसपा कार्यालय पर घनश्याम प्रधान ने ध्वजारोहण किया।

डीआरएम कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और आरपीएफ की पलटन का निरीक्षण भी किया गया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मीनाक्षी ने प्रेमचंद मंडल हिंदी पुस्तकालय को पुस्तकें प्रदान की। समारोह में एडीआरएम दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। प्लांट डिपो कारखाना में मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन ने ध्वजारोहण किया। आरपीएफ पोस्ट पर निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने और जीआरपी में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed