फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tricolor hoisted upside down in school, picture goes viral

Chandauli News: स्कूल में फहराया उल्टा तिरंगा, तस्वीर वायरल

Sun, 18 Aug 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted upside down in school, picture goes viral
नौगढ़। क्षेत्र के परसहवा प्राथमिक विद्यालय में 15 अगस्त को उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चार शिक्षकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराना न सिर्फ लापरवाही बल्कि जानबूझकर किया गया कृत्य है। ग्रामीणों के मुताबिक, हेडमास्टर और सहायक अध्यापकों ने ध्वजारोहण के बाद स्कूल बंद कर दिया था। शाम को कुछ लोग स्कूल के पास से गुजरते तो उल्टा तिरंगा देखकर चौंक गए। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी एस सहाय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में तिरंगा उल्टा फहराने का मामला संज्ञान में आया है। जांच में पता चला है कि शिक्षकों के जाने के बाद गांव के दो लोगों ने झंडे को उल्टा करके लगा दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed