फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tributes paid to the martyred soldiers

शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 20 Jun 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyred soldiers
चकिया के मुजफ्फरपुर में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते युवा। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भारत चीन एलएसी पर पिछले दिनों दिनों कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए 20 भारतीय सैनिकों को शहीद करने की घटना से लोगों में गम और गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी विभिन्न संगठनों ने जहां भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं चीन का विरोध करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान चीन के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता सिंह और दशरथ चौहान की देख-रेख में नगर के गुरुद्वारा के समीप मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री से चीन को कड़ा सबक सिखाने की मांग की गई। इस मौके पर अशोक यादव, शीतलचंद्र राय, दिलीप पाल, राज कुमार, आशीष चंदेल, राकेश कुमार, बाबूलाल, अजीत गिरी, प्रमोद मौर्या, दिलीप रत्नानी, तेजप्रताप मलिक, इश्तियाक अहमद, अनवर अली, निलेश चौहान, लिल्ली चंद्रवंशी, अजय चौहान, रविंद्र चौहान रहे। इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुजाहिद अख्तर बाबी के नेतृृत्व में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन किया।इस मौके पर रामजी गुप्ता ,आनंद शुक्ला ,शशि उपाध्याय , दयाराम पटेल, नवीन पांडेय , कमरुल बारी , नेहाल अख़्तर बाबू , कन्हैया केशरी , भगवान दास यादव , अनिल जैस , दाऊ केशरी , धर्मवीर , डॉ. भगवान दास, अब्बास अली रहे। रिक्शा तांगा यूनियन की ओर से नगर के जीटी रोड स्थित रिक्शा तांगा स्टैंड पर भारत चीन के बीच लेह लद्दाख में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हुई सभा में हरिवंश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार धोखे से चीनी सेना ने भारतीय जवानों पर हमला किया है, वह कायरता की निशानी है। हम सभी को उनकी शहादत पर गर्व है। जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि जब कोई जवान अपने देश के लिए कुर्बानी देता है तो उसके साथ पूरा परिवार भी बहुत बड़ी शहादत देता है। कयामुद्दीन ने कहा कि शहीदों पर पूरा देश संवेदनशील है। इस मौके पर बैजनाथ यादव, श्याम सुंदर यादव, तिलकधारी यादव, मेवालाल, तिलकधारी यादव, जितेंद्र कुमार दादा, अमीनुल्लाह ,बचाऊ, जफर अली ,रमेश ,गुलाब ,हरवंस सिंह, वसीम, सरवर, राजेंद्र रहे।
विज्ञापन

02. ग्रामीण क्षेत्रों में भी फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पड़ाव। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर गम और गुस्सा है। शनिवार को अलग -अलग संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। इस दौरान भारत सरकार से चीन से सभी व्यापारिक रिश्ते खत्म करने और चीन को कड़ा सबक सिखाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव रामनगर मार्ग पर चौरहट गांव के समीप भोजपुर और रतनपुर गांव के लोगों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग का पुतला दहन किया। इसके पहले पुतले को दोनों गांवों में घूमाया गया और चीन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर विशाल सिंह, आदित्य सिंह, मोनू , पीयूष , विष्णु, गोलू पटेल, वंशराज, मनीष, पंकज, राज बहादुर, गौतम, शब्बीर रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार लद्दाख के गलवां में चीनी सैनिकों के धोखे से बीस भारतीय सैनिकों की हत्या किए जाने से नाराज यादव युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर गांव में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चित्र का दहन किया। चीन के विरोध में नारेबाजी करते हुए चीनी सामानो के बहिष्कार संकल्प जताया। यादव युवा सेना के जिला प्रवक्ता नितेश सिंह यादव ने कहा कि चीन के सैनिकों ने जिस प्रकार के हथियार से हमारे देश के सैनिकों पर वार किया वह बेहद निंदनीय है। इस अवसर पर चंदन यादव, सूर्य प्रकाश यादव, धर्मपाल यादव, विकास यादव, जितेंद्र यादव, बलराज यादव, संदीप यादव, रणजीत यादव, चंद्रजीत यादव, रमेश यादव रहे।
रिपोर्ट और संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed