{"_id":"5e28a3768ebc3e99ee70f0c4","slug":"tribute-to-martyr-chandauli-news-vns5067077117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर स्थित शहीद चंदन राय के आवास पर जय हिंद सेवा संस्था के बैनर तले सोमवार को द्वितीय श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों सहित क्षेत्र के आम लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण करश्रद्धासुमन अर्पित किया।
समाज सेवी व जमुना देवी ग्रुप आफ कालेज के चेयरमैन संतोष सिंह ने कहा कि शहीद चंदन की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने जमीन उपलब्ध होने पर शहीद की मूर्ति लगवाने का वादा किया। सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने शहादत को नमन करते हुए परिवार जनों से संवेदना प्रकट की। कहा कि शहीद परिवार के देखभाल सहित उनके सम्मान की जिम्मेदारी सबकी है। लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने शहीद परिवारों की अनदेखी के प्रति चिंता व्यक्त की। भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने शहीद परिवार की मांगों को पूरा करने कराने का संकल्प लिया। अंत में जिले के सभी शहीदों के परिजनों व वर्तमान सैनिकों को संस्था के अध्यक्ष अरविंद यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद चंदन के पिता सत्यप्रकाश राय, प्रभारी निरीक्षक बलुआ अतुल नारायण सिंह, राकेश यादव, अजीत सिंह, अशोक राय, अरविंद यादव, सुभाष चंद्र, अखिलेश अग्रहरी, बब्बु सिंह, भोला सिंह उपस्थित रहे।