फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tribute paid by taking out candle march

लखीमपुर खीरी की घटना में शहीद किसानो को दी श्रद्धांजलि

Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid by taking out candle march
पीडीडीयू नगर। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल जुलूस निकाल कर घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच करने और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसनी गांव में किसान नेता केदार यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च बसनी से निकाल कर गंजख्वाजा चौराहे पर समाप्त किया गया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार, डॉ. स्वामीनाथ यादव, उमाकांत मिश्र, लोकनाथ यादव, सुजीत यादव, सुधीर कुमार, मनोज, श्याम सिंह, नरेश राम, हरिकिशुन राम रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार लखीमपुर खीरी के बवाल में शहीद चार किसानों तथा पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को वामदलों ने गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सभा में वामदलों के नेताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर लखीमपुर की घटना हुई है।कहा कि केंद्रीय मंत्री के इस्तीफा देने से ही मामले की निष्पक्ष जांच संभव है। वक्ताओं ने डीजल, पेट्रोल रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग की। सभा में रामअवध सिंह, लालचंद, परमानंद सिंह, अनिल पासवान, लालमनी विश्वकर्मा, विरेन्द्र पाल, सतीश यादव, रामअचल यादव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed