फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trial train reached Dhanbad from PDDU Junction in 3 hours 55 minutes

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से 3 घंटे 55 मिनट में धनबाद पहुंची ट्रायल ट्रेन

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trial train reached Dhanbad from PDDU Junction in 3 hours 55 minutes
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया होते हुए धनबाद तक ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार किए जाने के लिए शुक्रवार को ट्रेन चलाकर ट्रॉयल किया गया। पीडीडीयू जंक्शन से सुबह 10.46 पर खुली ट्रॉयल ट्रेन दोपहर बाद 14. 41 बजे धनबाद पहुंच गई। इस तरह ट्रेन से सफर पुरा करने में 3 घंटे 55 मिनट का समय लिया। ट्रेन के ट्रायल को देखने के लिए पीडीडीयू जंक्शन से स्पेशल ट्रेन में जीएम छत्रसाल सिंह और पीडीडीयू डीआरएम राजेश गुप्ता भी सवार रहे। धनबाद से वापस ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रॉयल के सफल होेने पर जीएम छत्रसाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब सीआरएस के परीक्षण की तैयारी की जा रही है। इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीडीडीयू मंडल अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रधानखांटा तक ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए सिग्नलिंग प्रणाली ठीक करने के साथ ही अन्य उपाय किए गए। इसके बाद शुक्रवार को एलएचबी रेकयुक्त 22 कोच का स्पेशल ट्रेन से इस रूट पर स्पीड ट्रायल किया गया। यह ट्रायल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से सुबह 10:45 बजे खुलकर दोपहर 02:41 पर धनबाद पहुंची। इस दौरान ट्रेन में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और पीडीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता सहित रेलवे मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सवार रहे। ट्रेन को ट्रेन मैनेजर रमेश सिंह भी रहे। गया रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 .37 बजे ट्रेन रुकी। यहां जीएम ने ट्रेन मैनेजर, चालक आदि को सम्मानित किया। ट्रेन धनबाद से ट्रॉयल ट्रेन शाम 03.43 बजे पीडीडीयू जंक्शन के लिए चली। पीडीडीयू जंक्शन पर जीएम छत्रसाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही सीआरएस परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed