फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trees fell on houses and power lines during the rain

Chandauli News: बारिश के दौरान मकान और बिजली के तार पर गिरे पेड़

Fri, 18 Jul 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on houses and power lines during the rain
पीडीडीयू नगर/कंदवा। बीते बुधवार को हुई बारिश के दौरान रात में कई जगह पेड़ गिर गए। चंद्रप्रभा प्रखंड परिसर में एक आवास पर गूलर का बड़ा पेड़ गिर गया। हालांकि आंगन में गिरे पेड़ की चपेट में आने से कोई नहीं आया। उधर, कंदवा क्षेत्र के खोर गांव में दो शीशम के पेड़ बिजली के तार पर गिर जाने से कई पंपिंग सेट बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन और रात हुई बारिश व तेज हवाएं चलने के दौरान रात करीब डेढ़ बजे रविनगर स्थित सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड परिसर में बने एक आवास के आंगन में गूलर का पुराना बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की आंख खुल गई। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण किसी को पेड़ गिरने का पता नहीं चला। सुबह बारिश रुकने के बाद लोगों की नजर आवास के आंगन में गिरे गूलर के पेड़ पर पड़ी। रात का समय होने के कारण आवास में आवंटी सो रहे थे। इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि आवास के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कंदवा क्षेत्र के खोर गांव में सुनील सिंह के पंपिंग सेट के पास बिजली के तार पर दो शीशम के पेड़ गिर गए। इससे बिजली के दो खंभे और तार लटक गए। पंपिंग सेट के मालिक ने दोनों पेड़ों को कटवा कर हटवाया। संयोग अच्छा था कि उस समय तार में करंट प्रवाहित नहीं हो रहा था। वरना बड़ी घटना घट सकती थी। पंपिंग सेट के स्वामी ने विद्युत निगम को तार पर पेड़ गिरने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed