फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trees are as important as mothers in human life: Dayalu

मां के समान पेड़ों का भी है मानव जीवन में अत्यधिक महत्व : दयालु

Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trees are as important as mothers in human life: Dayalu
राजदरी। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत बुधवार को चंद्रप्रभा रेंज के जलेबिया रोपवानी में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा विधायक कैलाश खरवार, डीएम चंद्रमोहन गर्ग व सीडीओ आर जगत साईं ने पीपल, नीम और पाकड़ के पौधे लगाकर किया। इस दौरान चकिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, पर्यावरण गीत व पीटी का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की आयुष मंत्री ने सराहना की।
विज्ञापन


आयुष मंत्री ने कहा कि पेड़ मां के समान है। पेड़ों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। पेड़ के बिना ऑक्सीजन मिलना संभव नहीं है। पेड़ों का महत्व लोगों को समझने की जरूरत है। कहा कि पौधे लगाने के साथ उसकी सुरक्षा और सेवा करना भी आवश्यक है। विधायक ने कहा कि पेड़ कुदरत का उपहार है। वर्तमान में पेड़ों की सुरक्षा करना और उन्हें बचाना बहुत जरूरी है। ताकि पर्यावरण और वातावरण को भी स्वच्छ रखा जा सके। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि मानव जीवन में पर्यावरण का काफी महत्व है। बिना पर्यावरण के कुछ भी कर पाना संभव है। पर्यावरण संरक्षित नहीं करने से मानव जीवन के अस्तित्व पर ही संकट छा जाएगा। उन्होंने जिले में पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पौधारोपण करने के साथ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण करना भी जरूरी है। पौधे धरती का शृंगार हैं। इसलिए इन्हें बचाकर रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान डीएफओ बी शिवशंकर, एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, विकास मित्तल, सीओ आशुतोष, बीडीओ अमित कुमार, काशीनाथ सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, परशुराम सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, डॉ. कुंदन गौंड, रेंजर चंद्रप्रभा अखिलेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे। उधर,
विज्ञापन


उधर, एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत जिले के सभी नौ ब्लॉकों में जलशक्ति विभाग के विभिन्न प्रखंड की ओर से 15600 पौधे लगाए गए। इस दौरान चंद्रप्रभा, मूसाखांड, लघुडाल, नलकूप और बंधी प्रखंड की ओर से राजकीय भूमि व कार्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन हरेंद्र कुमार ने विभागीय कर्मियों के साथ लतीफशाह बीयर पर पौधरोपण किया। अभियान के तहत सुभाष नगर स्थित पोखरे पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने नीम का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हर व्यक्ति को जिम्मेदार होना चाहिए। इस दौरान सभासद आरती यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर ब्लॉक में पौधारोपण अभियान के तहत बुधवार को भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने आम के पौधे लगाए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर है। इस दौरान डीडीओ बीबी सिंह, सांसद प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी आरपी मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, एक पेड़ मां के नाम मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने नियमताबाद ब्लॉक व सदर ब्लॉक में पौधे लगाए। इस दौरान भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह, बीडीओ प्रमोद गुप्ता, धनंजय सिंह, हरिश्चंद्र सिंह टुनटुन, ओम प्रकाश सिंह, रेनू पांडे , अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed