फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tree fell on OHE wire, trains halted

Chandauli News: ओएचई वायर पर गिरा पेड़, ट्रेनों का परिचालन रुका

Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on OHE wire, trains halted
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समीप न्यू वेस्ट केबिन के पास ओएचई (ओवरहेड इक्यूपमेंट) पर पेड़ गिर जाने से सोमवार की शाम आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। स्टेशन पर स्थिति यह हो गई कि तीन ट्रेन के कुछ कोच प्लेटफार्म पर पहुंची और अधिकतर कोच यार्ड में रह गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। ओएचई वायर ठीक होने के बाद शाम साढ़े छह बजे ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे अचातक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे न्यू वेस्ट केबिन के पास ओएचई वायर पर एक पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। इससे ओएचई वायर ब्रष्ट कर गया। इससे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। अप महाबोधि एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी रहीं। वहीं हावड़ा बिकानेर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या आठ पहुंच लेकिन इंजन के अलावा मात्र तीन जनरल कोच ही प्लेटफार्म पर पहुंचे। अन्य कोच यार्ड में रह गए। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या चार पर गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की भी अधिकांश बोगियां यार्ड में खड़ी रही। वहीं पंजाब मेल भी यार्ड में खड़ी रही। परिचालन ठप होने से यात्रियों में खलबली मच गई
विज्ञापन

वहीं अधिकारी भी परेशान हो गए। आनन फानन टीआरडी कर्मियों ने गड़बड़ी दूर की इसके बाद शाम साढ़े छह बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। ओएचई ब्रष्ट करने के कारण ट्रेनें आधे घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। आधी ट्रेन के प्लेटअफार्म पर पहुचंने को लेकर भी यात्री काफी देर तक भौचक रहे। किसी की समझ में नहीं आरहा था कि क्या हुआ। इसके पूर्व आंधी के कारण रेलवे स्टेशन की बिजली भी कट गई और चहुंओर अंधेरा हो गया। इससे भी यात्रियों को परेशानी हुई। लाइट न रहने से लिफ्ट और स्केलेटर भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed