फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tree branch fell on high tension wire, power cut for five and a half hours

Chandauli News: हाईटेंशन तार पर गिरी पेड़ की डाल, साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली

Fri, 21 Jun 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Tree branch fell on high tension wire, power cut for five and a half hours
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन तार पर जमानिया के पास बृहस्पतिवार को भोर में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 70 राजकीय और सैकड़ों निजी नलकूप भी बंद हो गए। साढ़े पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से ककरैत, असना, डेढ़गांवा, रेरुआ, धीना, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से करीब 100 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। भोर में करीब तीन बजे उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिससे साढ़े पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं, सुबह पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। एक दिन पहले भी हाईटेंशन तार पर पीपल का पेड़ गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई थी। इस तरह दो दिनों से बिजली संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तार पर पेड़ की डाल गिरने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। डाल हटवाकर तारों की मरम्मत कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed