फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traumatic death of a young man who entered the tractor out of the tractor

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पूर्व किया दीप प्रज्ज्वलित

Fri, 25 Sep 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traumatic death of a young man who entered the tractor out of the tractor
पड़ाव स्थित संग्रहालय में दीप जलाकर पं.दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते क्षेत्रीय अध्यक्ष ? - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को धूम-धाम से मनाई जाएगी। मुख्य आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में होगा। यहां 108 पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं 63 फीट ऊंचे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पहले बृहस्पतिवार की शाम पंडित जी की प्रतिमा के समक्ष 108 दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसी वर्ष 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य समारोह के बीच महान विचारक एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया था। इस उपवन में कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंसिंग के बीच जयंती समारोह मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को दिनभर यहां तैयारी में लोग जुटे रहे। देर शाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष 108 दीपक प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान शुक्रवार को जयंती कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा तैयार की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे से उपवन में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान 108 अशोक के पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वाराणसी और चंदौली के सभी विधायक, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर चंदौली के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल, अनिल कुमार गुप्ता गुड्डू, सुजीत कुमार जायसवाल ,संजय पासवान प्रशान्त श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed