फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transport Minister demanded to run roadways bus in the district

Chandauli News: परिवहन मंत्री से की जिले में रोडवेज बस चलाने की मांग

Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister demanded to run roadways bus in the district
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लखनऊ में उनके कार्यालय में मिलकर मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चंदौली मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टेशन और वर्कशॉप के निर्माण कराने एवं कोविड के दौरान बंद हुई। चंदौली-प्रयागराज बस सेवा को पुन: बहाल करने की मांग की। सांसद ने मंत्री को बताया कि मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने के कारण जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर परिवहन निगम की बसों का आवागमन नहीं होता है। इसके चलते मुख्यालय व कचहरी आने जाने लोगों व वादकारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनपद के मुख्य मार्गों पर रोडवेज की बसों को चलाने व कोविड काल के दौरान बंद हो चुकी प्रयागराज तक चलने वाली बस का परिचालन पुन: शुरू करने की मांग की।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी राज्यसभा सांसद को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed