फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer Burnt Out for 16 Days; Angry Farmers Sit on Protest

Chandauli News: 16 दिन से जला है ट्रांसफाॅर्मर, नाराज किसान बैठे धरने पर

Mon, 20 Apr 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Transformer Burnt Out for 16 Days; Angry Farmers Sit on Protest
धानापुर। क्षेत्र के सरया गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर 16 दिन से जला पड़ा है। यहां किसानों व ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं गया है। बिजली व्यवस्था चरमराने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले रविवार की सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सिंचाई के इस महत्वपूर्ण समय में बिजली न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि गांव का ट्रांसफाॅर्मर 16 दिन से जला हुआ है और उसकी क्षमता भी पर्याप्त नहीं है। ट्रांसफाॅर्मर बार-बार खराब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस संबंध में एसडीओ सुधीर कुमार का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी के कारण कुछ तकनीकी समस्याएं आई हैं। सरया गांव में ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना मिली है। उसे जल्दी बदलने की प्रक्रिया जारी है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। धरना पर बैठने वालों में दीनानाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, विजयकांत पासवान, गुड्डू शर्मा, अरुण तिवारी, अंजनी तिवारी, रामअवध यादव, अखिलेश यादव, मृत्युंजय यादव, मोहन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed