पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तुफान ‘यास’ की वजह से पं. दीनदयाल उपाध्याय से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों सहित नौ जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे ये ट्रेनें बुधवार को स्थानीय स्टेशन पर नहीं पहुंची। इसके पहले 22 मई को भी ओडिशा से आने वाली दस जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया था। बृहस्पतिवार को भीओडिशा और पश्चिम बंगाल से आने वाली ट्रेनें नहीं आएंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बंगाल और ओडिशा से शुरू चक्रवात तूफान का असर परिचालन पर पड़ेगा। इस तूफान के तीव्र रूप धारण करने से उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पारादीप और सागर द्वीप को पार किया। अब उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त किया है। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनें चलेंगी। इसकी क्रम में पटना-एर्णाकुलम स्पेशल ट्रेन 27 व 28 मई को निरस्त रहेगी। पुरी-जयनगर स्पेशल 27 को, जयनगर-पुरी स्पेशल 29 को, टाटा दानापुर बृहस्पतिवार को नहीं खुलेगी। इसके पहले बुधवार को पटना-पुरी स्पेशल,टाटा-दानापुर स्पेशल, पुरी-नई दिल्ली स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल, भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल,भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल स्थानीय स्टेशन पर नहीं आई।