फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Train's AC malfunctioned, water ran out, many passengers ill

Chandauli News: ट्रेन का एसी खराब, पानी खत्म, कई यात्री बीमार

Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Train's AC malfunctioned, water ran out, many passengers ill
पीडीडीयू नगर। ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के तीन कोच के एसी खराब हो जाने से कई यात्री बीमार हो गए। वहीं, ट्रेन का पानी भी खत्म हो चुका था। इससे नाराज यात्रियों ने पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद हंगामा किया। इसके बाद कर्मचारियों ने एसी को दुरूस्त किया और ट्रेन में पानी भरा। वहीं, चिकित्सकों की टीम ने बीमार यात्रियों की जांच कर दवाएं दी। इस बीच करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर रही। देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 05.10 बजे से आठ घंटे की देरी से रात डेढ़ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां यात्रियों ने कोच बी-वन, बी-टू और बी-3 के एसी न चलने की शिकायत की। कहा कि वाराणसी से चलने के बाद व्यासनगर स्टेशन पर ट्रेन को घंटों रोके रखा गया। इसी दौरान एसी ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में गर्मी के कारण कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई है। जानकारी मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना इलेक्ट्रिकल विभाग को दी गई। इसी बीच सिग्नल हो गया और ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे। यात्रियों का कहना था कि भीषण गर्मी में एसी न चलने के कारण कई यात्री बीमार हो गए हैं। ट्रेन का पानी भी खत्म हो चुका है। सूचना पाकर डिप्टी एसएस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि ज्यादा देर तक ट्रेन रुकने के कारण एसी ने काम करना बंद कर दिया है। ट्रेन चलेगी तो एसी भी चलने लगेगा। इस बीच लोको मंडलीय अस्पताल के डॉ. आरपी सिंह टीम के साथ पहुंचे और बीमार यात्रियों को ओआरएस का घोल व दवाएं दी। साथ ही ट्रेन में पानी भरा गया, तब यात्री शांत हुए। इसके बाद रात 2:14 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed