{"_id":"c8c997d966425e2cab9c10c9bc528443","slug":"training-for-the-prevention-of-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों की रोकथाम के लिए दिया प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों की रोकथाम के लिए दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 19 Mar 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में हुआ।
इस दौरान प्रशिक्षक ने चिकित्सकों को वर्तमान में तेजी से फैल रही गंभीर बीमारियों की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अंत में सीएमओ डा. आरएन सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे 24 चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि सरकार वर्तमान में फैल रही बीमारियों जैसे स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, इबोला, आउटब्रेक बीमारियों को किस प्रकार काबू किया जाए, इसे लेकर गंभीर है।
इस आपदा से निपटने की जिम्मेदारी हम सभी चिकित्सकों की है। इसमें हम सभी को ईमानदारी से अपने कार्य को करना होगा। सभी ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
इसका उपयोग करके जनता को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं दी जा सकेंगी।
जनपद के तमाम चिकित्सा इकाइयों से 24 चिकित्सकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित तमाम गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे।
इस अवसर पर प्रशिक्षक डा. डीके सिंह ने सभी चिकित्सकों को गंभीर बीमारियों से निबटने के लिए तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी। बैठक में डा. एसपी सिंह, डा. राधेश्याम, डा. पी. लाल, शरद कुमार मिश्र, कुसुम सिंह आदि उपस्थित रहे।