फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Train passengers again created uproar at PDDU railway station

ट्रेन यात्रियों ने फिर किया पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर हंगामा

Sun, 24 May 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Train passengers again created uproar at PDDU railway station
पीडीडीयू नगर। प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बदइंतजामी से गुस्साए रविवार को दूसरे दिन भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रा के दौरान भोजन-पानी नहीं मिलने और ट्रेन का रूट बदलने से नाराज होकर श्रमिक पीडीडीयू जंक्शन पर उतर गए। इसके चलते एक घंटे तक गाड़ी प्लेटफार्म संख्या चार पर रुकी रही। कड़ी मशक्कत के बाद रेल प्रशासन और जीआरपी एवं आरपीएफ ने उन्हें शांत कराया। बाद में ट्रेन में पानी भरने के बाद श्रमिक शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

सूरत से श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन दोपहर लगभग 12 बजे प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। इस ट्रेन को वाराणसी से बलिया रूट से होकर सिवान बिहार जाना था लेकिन अचानक रूट बदलने से ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यहां यात्रियों ने ट्रेन में पानी न होने की शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हुई तो कुछ यात्री प्लेटफार्म पर नीचे उतर आए। स्टेशन पर तैनात कर्मियों ने ऐसा करने से रोका तो यात्री उग्र हो गए और हो हल्ला करने लगे। सभी यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। यात्रियों के हंगामा को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन में पानी भरा गया और इसके बाद ट्रेन करीब एक घंटे रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई। इसके पहले भी शुक्रवार की रात और शनिवार की भोर में अलग अलग ट्रेनों के यात्रियों ने हंगामा किया था। यही नहीं शुक्रवार की सुबह बिहार जा रही श्रमिक स्पेेशल ट्रेन के प्यासे यात्रियों ने प्लेटफार्म संख्या एक पर रखी पानी की बोतलें लूट ली थीं। डीआरएम पंकज सक्सेना ने इसे मिस मैनेजमेंट की बात कहते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी रेलवे ने सबक नहीं ली और प्रवासी श्रमिकों ने हो हल्ला किया। रेलवे स्टेशन पर इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed