फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tragic death of two people in road accident

सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत

Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tragic death of two people in road accident
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव के समीप चंदौली-चकिया मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस और लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों जीजा-साला थे। मौत की सूचना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों की भीड़ जमा हो गयी।
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र के कांटा गांव निवासी सरवर अंसारी (35) वर्ष अपने साले सहादत अंसारी (23 वर्ष ) के साथ काम के सिलसिले में बाइक से चंदौली बाजार जा रहे थे। फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दिया और चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद दोनों युवक घायलावस्था में सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे और तत्काल पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीणों व परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक सरवर अंसारी अपने पीछे दो बेटियां व पत्नी छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed