फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tragic accident in Chandauli speeding pickup crushed two youths one died other critical condition

साल के आखिरी दिन दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने दो युवकों को कुचला, एक की माैत; दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 31 Dec 2024 10:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 10:21 AM IST
सार

Chandauli News : सड़क हादसे में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर सैयदराजा की पुलिस पहुुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही युवकों को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने एक को मृत बता दिया, वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Tragic accident in Chandauli speeding pickup crushed two youths one died other critical condition
सज्जाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना के ठीक सामने दुल्हन पैलेस के पास टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदते हुए फरार हो गई। लोगों ने जब उसका पीछा किया तो सासाराम व दुर्गावती के बीच पिकअप बरामद हुई, लेकिन मौके से ड्राइवर फरार हो गया।

विज्ञापन




वैवाहिक कार्यक्रम से घर की तरफ जा रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। सज्जाद (25) पुत्र जलाल और टोनी (27) पुत्र निजाम बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। घायलों को आसपास के लोगों ने ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां ईलाज के दौरान सज्जाद की मौत हो गई। दूसरा टोनी अभी भी जीवन औ मृत्यु का संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने जब उसका पीछा किया तो थोड़ी दूर पर वह पिकअप खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed