{"_id":"612b726e8ebc3e79e245030b","slug":"traffic-problem-due-to-breaking-of-culvert-slab-chandauli-news-vns6085411105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया का स्लैब टूटने से आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया का स्लैब टूटने से आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। बरहनी ब्लाक के अरंगी गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक भवन पर जाने वाले मार्ग पर जिला पंचायत की तरफ से करीब छह वर्ष पूर्व बनवायी गई पुलिया का स्लैब टूट गया है। पुलिया में बने गड्ढे के चलते लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिया मरम्मत की मांग की है।
अरंगी गांव स्थित सामुदायिक भवन व पंचायत भवन पर जाने के लिए करीब छह वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था। दो वर्ष बाद ही पुलिया का स्लैब बीच से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने क्षतिग्रस्त होने की शिकायत जिला पंचायत के अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद भी इस क्षतिग्रस्त पुलिया की न तो विभागीय लोगों और न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने ही सुध ली। इससे पुलिया खतरनाक हो गई है। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के अजीत सिंह, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, मुन्ना, गुलाब सिंह, बालेंद्र सिंह, त्रिभुवन बिंद ने पुलिया मरम्मत की मांग की है।