फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic on Tandakala Pipa bridge will be closed from June 15

Chandauli News: टांडाकला पीपा पुल पर 15 जून से बंद हो जाएगा आवागमन

Fri, 14 Jun 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Tandakala Pipa bridge will be closed from June 15
टांडाकला। टांडा और कैथी के बीच स्थित गंगा नदी पर बनाया गया पीपा पुल निर्धारित तिथि 15 जून की रात में हटा दिया जाएगा। जिसके बाद कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए चंदौली जनपद के लोगों को लंबी दूरी तय करनी होगी। स्थानीय व्यापारियों व मार्कण्डेय महादेव के श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने वाला वाराणसी के कैथी व चंदौली के टांडाकला के मध्य गंगा नदी पर स्थित पीपे का पुल 15 जून से हटने लगेगा। पुल का निर्माण फरवरी सन 2021 में स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की मांग पर कराया गया था। जिसपर नि:शुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। पुल का निर्माण अक्टूबर नंवबर महीने में होता है और इसे प्रतिवर्ष 15 जून को वर्षा ऋतु व गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर हटा दिया जाता है। पीपा पुल हटाए जाने से स्थानीय व्यापारियों सहित मार्कण्डेय महादेव के भक्तों के लिए आवागमन में काफी परेशानी होगी। लोगों को अब चहनिया से चौबेपुर होते हुए जाना होगा या फिर मार्कण्डेय महादेव का नाव से सफर करना होगा। इस संबंध में घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि टांडाकला कैथी के बीच बने पीपा पुल को हटाने के लिए आदेश आ चुका है। जिसके लिए 15 जून की मध्य रात्रि से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed