फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders' Welfare Day celebrated on Bhamashah Jayanti; 10 major taxpayers honored.

Chandauli News: भामाशाह जयंती पर मना व्यापारी कल्याण दिवस, 10 बड़े करदाताओं का हुआ सम्मान

Tue, 30 Jun 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Traders' Welfare Day celebrated on Bhamashah Jayanti; 10 major taxpayers honored.
चंदौली। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुगलसराय विधायक रमेश चंद्र जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जिले के उत्कृष्ट करदाताओं और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने दानवीर भामाशाह के योगदान पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, जीएसटी 2.0 सुधार और व्यापारियों के हित में संचालित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य कर विभाग की ओर से जनपद में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक कर जमा करने वाले 10 व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं भामाशाह स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से पांच लाभार्थियों को टूल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी, प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, ईंट भट्ठा निर्माता समिति के महासचिव रतन लाल श्रीवास्तव सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed