{"_id":"ace0f382907310669c514551c626c582","slug":"traders-told-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने सुनाई समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने सुनाई समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली में शुक्रवार को सीओ सदर की देख रेख में आयोजित व्यापारियों की बैठक में उनकी व्यथा सुनी गई।
व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। यही नहीं पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सहयोग मांगा।
जिले का एक मात्र नगर में मुगलसराय बाजार में आए दिन हो रही आपराधिक और चोरी की घटनाओं को देखते हुए और पुलिस की नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाम पांच बजे बैठक की गई।
सीओ सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में व्यापारियों ने दिन में भारी वाहनों को बाजार में आने देने की मांग की लेकिन पुलिस ने यातायात व्यवस्था के मद्देनजर इसके लिए इनकार कर दिया।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधार के लिए व्यापारियों को फूटपाथ पर अतिक्रमण न करने को कहा। व्यापारियों ने सुरक्षा का मद्दा उठाया। इस पर पुलिस ने व्यापारियों को स्वयं चौकीदार रखने को कहा।
बैठक में कोतवाल आनंद सिंह, कूड़ाबाजार चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मंसूर आलम अशोक जायसवाल, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।